Babylon Ka Sabse Amir Aadmi – Hindi [PDF]

Babylon Ka Sabse Amir Aadmi (The Richest Man in Babylon) (Hindi) - Clason, George S_ - Book PDF Download Free

IndianPDF.com

Summary
Here on this page, we have provided the latest download link for Babylon Ka Sabse Amir Aadmi (The Richest Man in Babylon) – Hindi PDF. Please feel free to download it on your computer/mobile. For further reference, you can go to indianpdf.

Babylon Ka Sabse Amir Aadmi (The Richest Man in Babylon) – Hindi

बैबिलॉन का समृद्ध व्यापारी शारू नादा अपने कारवाँ में सबसे आगे चल रहा था। उसे अच्छे वद्न पसंद थे, इसलिए वह बेहतरीन वस्च पहनता था। उसे अच्छे जानवर पसंद थे और वह बहुत तेज़ भागने वाले अरबी घोड़े पर सवारी करता था।

उसे देखकर कोई उसके बुढ़ापे का अंदाज़ा नहीं लगा सकता था। निश्चित रूप से लोगों को यह शक नहीं हुआ होता कि अंदर से वह परेशान है।

दमिश्क से वापस लौटने की यात्रा लंबी है और इसमें रेगिस्तानों की कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बहरहाल, शारू नादा को ख़ास मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है आर बार अरब जनजातियाँ कारवाँओं को लूटने की फिराक में रहती हैं, परंतु उसे इस बात का कोई डर नहीं था, क्योंकि उसके पास घुड़सवार रक्षकों का समूह था, जो कारवाँ की रक्षा करने के लिए पर्याप्त था।

शारू नादा के साथ एक युवक चल रहा था, जिसे वह दमिश्क से ला रहा था। उसी की वजह से शारू नादा परेशान था। उस युवक का नाम हादान गुला था, जो उसके पुराने पार्टनर अरद गुला का पोता था।

वह गुला का इतना कृतज्ञ था कि उसके कर्ज़ को कभी नहीं उतार अरद सकता था। वह अरद गुला के पोते के लिए कुछ करना चाहता था, परंतु उसने इस बारे में जितना सोचा, यह काम उसे उतना ही मुश्किल लगा। सबसे बड़ी मुश्किल वह युवक स्वयं था।